‘प्रवेश से प्रगति तक’ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 31 Mar 2026 9:11 PM

विज्ञापन

‘प्रवेश से प्रगति तक’ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाड़ी महेशपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

पीरीबाजार. शिक्षा के प्रति समर्पण व बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रतिबिंब सोमवार को पीरीबाजार थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाड़ी महेशपुर में देखने को मिला. विद्यालय प्रांगण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह व ‘प्रवेश से प्रगति तक’ की सुंदर यात्रा के उत्सव का भव्य आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शारदा सुमन की देखरेख में हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ. इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत ””स्वागत गीत”” व शिक्षाप्रद नाटकों ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ‘प्रवेश से प्रगति तक’ की अनूठी थीम इस वर्ष के उत्सव की मुख्य विशेषता रही. इसके माध्यम से शिक्षकों ने यह दर्शाया कि कैसे एक अबोध बालक जब विद्यालय की दहलीज पर कदम रखता है, तो उसे ज्ञान, संस्कार व आधुनिक शिक्षा के माध्यम से प्रगति के शिखर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया जाता है. सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. खेलकूद व अनुशासन के क्षेत्र में बेहतर करने वाले बच्चों को भी मंच पर सराहा गया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट साझा की गयी, जिससे अभिभावकों में शिक्षा के प्रति नयी ऊर्जा का संचार हुआ.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन