पुनाडीह में एसएसबी ने लगाया निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Jan 2026 6:11 PM
विज्ञापन
पुनाडीह में एसएसबी ने लगाया निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर
विज्ञापन
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चरण-टू अभियान के तहत 223 पालतू पशुओं का हुआ उपचार
कजरा. क्षेत्र अंतर्गत पुनाडीह गांव में मंगलवार को निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर निरीक्षक (सामान्य) पंकज कुमार के नेतृत्व में ‘डी’ कंपनी कजरा द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाये जा रहे चरण-टू अभियान के तहत संपन्न हुआ. शिविर में सूर्यगढ़ा पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार ने पशुओं का उपचार किया. वहीं सशस्त्र सीमा बल की ओर से आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया. शिविर के दौरान 63 ग्रामीणों के करीब 223 पालतू पशुओं, जिनमें गाय, बकरी एवं भैंस शामिल हैं, का उपचार किया गया. पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार ने ग्रामीणों को पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा स्वच्छता व नियमित देखभाल को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी. इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक राजेश डेका, अन्य एसएसबी कर्मी, पशु चिकित्सालय सूर्यगढ़ा के अन्य कर्मचारी, बुधौली बंकर की मुखिया तेतरी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










