अधिवक्ताओं के लिए एसआईआर प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 तक
Author Ravikant singh
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय जिला विधिज्ञ संघ ने अपने अधिवक्ता सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसआईआर प्रपत्र जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. अब अधिवक्ता साथी 20 जून तक अपना प्रपत्र जमा कर सकेंगे.
विज्ञापन
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय ने अपने अधिवक्ता सदस्यों के लिए एसआईआर प्रपत्र जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. महासचिव राजेश कुमार की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, अब अधिवक्ता साथी अपना प्रपत्र 20 जून तक जमा कर सकते हैं.जारी सूचना में बताया गया है कि एसआईआर प्रपत्र जमा करने की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून थी. इस अवधि में लगभग 275 प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन कई अधिवक्ता साथी अभी भी अपना प्रपत्र जमा नहीं कर पाये हैं.महासचिव ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं के हित और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है. उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपना प्रपत्र अवश्य जमा करें और इस व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









