नगर परिषद के जनता दरबार में सात मामलों की हुई सुनवाई
Published by : BASANT YADAV Updated At : 19 Jan 2026 11:30 PM
नगर परिषद कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया
लखीसराय. नगर परिषद कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल सात मामलों पर सुनवाई भी की गयी. इस दौरान वार्ड नंबर 22 के पिंकी देवी, छोटी देवी एवं सिंकू कुमारी ने स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली ऋण को लेकर जानकारी के लिए पहुंची. जिसपर अधिकारियों ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी. जबकि रामपुर के कौशल सिंह शहर में मकान निर्माण को लेकर नक्शा बनाने एवं पास करने को लेकर जानकारी हासिल की. वहीं वार्ड नंबर नौ के पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरुण कुमार नाला की साफ-सफाई का मामला उठाया. रंजीत शर्मा डिजिटल होडिंग लगाने के लिए नप के नियम को लेकर जानकारी हासिल करने के लिए पहुंचे, जिन्हें विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. वार्ड नंबर 25 के तत्कालीन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मदन कुमार स्ट्रीट लाइट अपने वार्ड में लगाने को लेकर पहुंचे, जिन्हें स्ट्रीट लाइट लगाने की जानकारी दी गयी. जनता दरबार में नप सभापति अरविंद पासवान, नप ईओ रमन कुमार एवं प्रभारी प्रधान लिपिक अवध कुमार समेत अन्य नप कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










