आरडीसी में चमके नौ बिहार बटालियन के सार्जेंट रवि का चयन

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Jan 2026 5:30 PM

विज्ञापन

इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ के सेमेस्टर तीन के छात्र रवि कुमार ने रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) में चयनित होकर बिहार के लिए गौरव का क्षण बनाया है

विज्ञापन

पीरीबाजार इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ के सेमेस्टर तीन के छात्र रवि कुमार ने रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) में चयनित होकर बिहार के लिए गौरव का क्षण बनाया है. रवि बतौर सीनियर कैडेट इस राष्ट्रीय मंच पर भाग ले रहे हैं और स्वॉर्ड ड्रिल, करतब पथ एवं वाईईपी जैसे तीन प्रमुख कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रहे हैं. रवि कुमार वर्तमान में इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ के अध्ययनरत हैं और सेमेस्टर-थ्री में अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखे हुए हैं. इससे पहले उन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं की शिक्षा केआरएस प्लस टू स्कूल से ही पूर्ण की, रवि कुमार एक साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता विनय कुमार एवं माता नबीता कुमारी ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया. रवि बताते हैं कि उन्हें आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी मासी से मिली है. जो नेपाल वाईईपी रिटर्न हैं. इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ के सचिव आशुतोष कुमार ने कहा कि सार्जेंट रवि कुमार का आरडीसी तक पहुंचना सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि नौ बिहार बटालियन के साथ-साथ पूरे जिला व इंटरनेशनल कॉलेज घोसैठ का भी नाम ऊंचा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन