बिजली व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा, नये जीएसएस निर्माण स्थल का भी निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

नगर स्थित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के बड़हिया शाखा के विद्युत सब स्टेशन (पीएसएस) का शनिवार को वरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बड़हिया. नगर स्थित विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के बड़हिया शाखा के विद्युत सब स्टेशन (पीएसएस) का शनिवार को वरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया. निरीक्षण करने पहुंचे मुंगेर के विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल और लखीसराय के कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ ने विद्युत आपूर्ति और राजस्व वसूली की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करायी जाय तथा शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाय. बिजली बिलों में आ रही त्रुटियों को तत्काल सुधारने पर भी जोर दिया गया. इसके साथ ही 125 यूनिट निशुल्क बिजली योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक इस योजना की जानकारी पहुंचे. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बड़हिया पीएसएस के समीप प्रस्तावित 132/33 केवी जीएसएस टावर और पावर ग्रिड निर्माण स्थल पर जारी मिट्टी जांच (साल्टिंग) कार्य का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस अवसर पर सहायक अभियंता ओमप्रकाश कुमार, जेई रौनक कुमार, रवि राज कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी उपस्थित थे. ———————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन