रामानुज सिंह को बनाया गया जदयू का जिलाध्यक्ष
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 13 Mar 2026 6:57 PM
जिले में एक अरसे बाद जदयू में फेरबदल किया गया है
-पुराने कार्यकर्ता को सौंपा गया है अलग दायित्व -बरसों बाद बदला है जिलाध्यक्ष का चेहरा, जिलाध्यक्ष मनोनीत पर दे रहे हैं कार्यकर्ता बधाई लखीसराय. जिले में एक अरसे बाद जदयू में फेरबदल किया गया है. तीन बार विधायक की कुर्सी के लिए संघर्ष करने वाले जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल इस बार विधायक की कुर्सी पर विराजमान होने में सफल रहे. जिसके बाद जिला जदयू में फेरबदल किया गया. इस बार जदयू के जिलाध्यक्ष सूर्यगढ़ा प्रखंड के रामपुर गांव निवासी रामानुज सिंह को बनाया गया है. जदयू के जिलाध्यक्ष रासपति पांडे के बाद रामानंद मंडल की पत्नी नीलम देवी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था. वहीं उनके बाद रामानंद मंडल लगातार जिलाध्यक्ष बने रहे. इस बार सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामानंद मंडल निर्वाचित होने के बाद जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह को बनाया गया है. रामानुज सिंह को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का करीबी माना जाता है. जिलाध्यक्ष रामानुज के जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिला जदयू कार्यकारिणी में खुशी का माहौल है. पूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह ने कहा कि नये जिलाध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी को नया आयाम मिलेगा. सदर प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत पटेल ने जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कार्य करने का कार्यकर्ता को मौका मिलेगा. वहीं पार्टी के वरीय नेता जनार्दन सिंह ने कहा कि वे सब जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करेंगे. सूर्यगढ़ा विधानसभा के जदयू विधायक रामानंद मंडल एवं जिलाध्यक्ष रामानुज सिंह के नेतृत्व में जदयू अब नये ढंग से कार्य किया जा जायेगा. उन्होंने जिलाध्यक्ष के मनोनीत पर बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










