गोली मारने के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Mar 2026 6:56 PM
थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया थाना की पुलिस ने कन्हारपुरी गांव से गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार अभियुक्त राजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पिपरिया थाना की पुलिस ने कन्हारपुरी गांव से गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार अभियुक्त राजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक राजीव सिंह कन्हारपुर गांव के रहने वाले रामाश्रय सिंह का पुत्र है. वह पिपरिया थाना कांड संख्या 05/24 मामले में नामजद है. 26 जनवरी 2024 की देर शाम बालू लोड ट्रैक्टर लेकर चालक शाम्हो थाना क्षेत्र से पथुआ आया था. बालू का पैसा मांगने पर अभियुक्त द्वारा ट्रैक्टर चालक बबलू कुमार झा को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. ट्रैक्टर चालक शाम्हो टोटहा टोला का रहने वाला है. अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










