जल के एक-एक बूंद बचाने का लिया संकल्प
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Mar 2026 6:41 PM
आईटीसी मिशन सुनहरा कल क्लाइमेट स्मार्ट विलेज कार्यक्रम प्रवाह संस्था के माध्यम से किसान पाठशाला महिसोना में विश्व जल दिवस मनाया गया
-जल के महत्व पर किसानों को दी गयी विस्तृत जानकारी, जल संचय की कही गयी बात
लखीसरायआईटीसी मिशन सुनहरा कल क्लाइमेट स्मार्ट विलेज कार्यक्रम प्रवाह संस्था के माध्यम से किसान पाठशाला महिसोना में विश्व जल दिवस मनाया गया. बैठक में उपस्थित किसानों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल व जल संचयन के प्रति विस्तार से जानकारी दी गयी. जल ही जीवन है एवं जल के बिना जीवन संभव नहीं है. जिसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. उपस्थित सभी किसानों को जल की एक-एक बूंद बचाने के लिए संकल्प दिलाया गया साथ ही जल संचयन करने के लिए तालाब का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया. खेतों में सिंचाई के समय गीली एवं सुखी तकनीक का प्रयोग एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, टपक विधि सिंचाई के माध्यम से जल के बचत करने के बारे में बताया गया. कहा कि जल की बचत करेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा,“जल है तो कल है” इस विषय पर भी जानकारी दी गयी. पाठशाला में क्षेत्रीय परियोजना पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षक सुधांशु रंजन, आमोद कुमार तथा प्रगतिशील किसान कपिल राम, मनोज राम, मनोज सिंह, मुकेश सिंह, विनय सिंह, चंचला राम, सुरेंद्र मंडल आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










