दुर्घटना में टोटो पर सवार एक की मौत व चार घायल
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Mar 2026 6:49 PM
जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नदियामा गांव स्थित मुख्य सड़क पर शुक्रवार को अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा के सड़क किनारे पेड़ में टक्कर हो गयी
– शेखपुरा जा रहा ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक फरार
-गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए एक घायल पीएमसीएच रेफर
लखीसरायजिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नदियामा गांव स्थित मुख्य सड़क पर शुक्रवार को अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा के सड़क किनारे पेड़ में टक्कर हो गयी. दु्र्घटना में एक युवक की मौत व महिला सहित चार के घायल होने का मामला सामने आया है. दुर्घटना के बाद टोटो चालक मौके पर से फरा हो गया. घायल में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. मृतक की पहचान शेखपुरा जिला निवासी सुरेंद्र चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं गंभीर रूप से घायल की पहचान शेखपुरा जिला के ही चंद्रिका यादव के 26 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार के रूप में हुई. जबकि हादसे में घायल बेगूसराय जिला के सोनबरसा गांव निवासी दंपति की पहचान मसूदन यादव के 26 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार एवं उनकी 21 वर्षीय पत्नी विनीता कुमारी के रूप में हुई. जिनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है. एक अन्य घायल का नीजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. टोटो चालक दुर्घटना के बाद मौके पर से फरार हो गया. मृतक सहित हादसे में घायल सभी लोग ई-रिक्शा से शेखपुरा जा रहे थे. सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से पुलिस ने पहले रामगढ़ चौक पीएचसी व उसके बाद सदर अस्पताल पहुंचाया था. जहां इलाज के दौरान प्रिंस कुमार की मौत हो गयी. इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं. तीन घायलों को इलाज के लिए सब अस्पताल पहुंचाया गया है वह सब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










