मध्य विद्यालय खावा झपानी के शिक्षक का निधन, शोक
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Jan 2026 6:57 PM
सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के मध्य विद्यालय खावा झपानी के एक शिक्षक का गुरुवार को निधन हो, वे 50 वर्ष के थे
मेदनीचौकी सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के मध्य विद्यालय खावा झपानी के एक शिक्षक का गुरुवार को निधन हो, वे 50 वर्ष के थे. मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक दशरथ प्रसाद जानकारी देते हुए बताया कि वे अस्थमा के मरीज थे. फेफड़े की लंबी बीमारी से जूझ रहे थे. पटना से उनका चार महीने पूर्व से इलाज चल रहा था. स्व प्रसाद अपने पीछे एक पुत्र दिव्यानंद द्रवेश और दो पुत्री छोड़ गये. तीनों बच्चे अभी अविवाहित है. उन्होंने मध्य विद्यालय खावा झपानी में योगदान दिये थे. तब से इसी विद्यालय में कार्यरत रहे. इससे पहले कोनीपार में भी पदस्थापित रहे . इनके निधन पर विद्यालय के एचएम दशरथ प्रसाद, प्रमोद कुमार, सुभाष कुमार रजक, आरती कुमारी, अनिषा कुमारी आदि ने शोक व्यक्त किया. इसके अलावे शिक्षक संघ के नेता वरुण कुमार, श्री प्रसाद महतो, अजय रजक, जयंत कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि दर्जनों शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










