मास्टर क्रिकेट क्लब ने सिंह क्रिकेट क्लब को 208 रनों से दी शिकस्त
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 19 Jan 2026 5:42 PM
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ग्रूप ‘ए’ का दूसरा मैच सोमवार को समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में हुआ
तरुण नरेश बने प्लेयर ऑफ द मैच
लखीसरायजिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ग्रूप ‘ए’ का दूसरा मैच सोमवार को समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में हुआ. इसका मुकाबला मास्टर क्रिकेट क्लब व सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें मास्टर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 283 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जिसमें तरुण नरेश ने 98 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाया तो वहीं उत्सव ने 70 गेंदों पर 80 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. सिंह क्रिकेट क्लब के गेंदबाज प्रिंस कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट झटके. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंह क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज मात्र 75 रन पर सिमट गये. जिसमें कप्तान साहिल कुमार ने 29 रनों की पारी खेली. मास्टर क्रिकेट क्लब के अमन और विष्णु ने 3-3 विकेट लिये. इस तरह मास्टर क्रिकेट क्लब 208 रनों के विशाल अंतर से सिंह क्रिकेट क्लब को शिकस्त देने में सफल रही. खेल के दौरान अंपायर की भूमिका राजीव कमल मिश्रा ने निभाया. आयोजन समिति के अनुसार मंगलवार को पीसीसी किऊल एवं जेसीसी बड़हिया के बीच मैच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










