जीविकोपार्जन के लिए 15 हजार से दो लाख तक मिलेगा ऋण: वित्त प्रबंधक

जीविका सामुदायिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं को सरल ऋण उपलब्ध कराने के लिए गठित बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
ऋण नीति पर आधारित दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
लखीसरायजीविका सामुदायिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं को सरल ऋण उपलब्ध कराने के लिए गठित बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला परियोजना समन्वयन इकाई, जीविका के सभा कक्ष में आयोजित किया गया. जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिसके उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. स्वास्थ्य व पोषण के क्षेत्र में लखीसराय में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित हुए सूर्यगढ़ा के प्रखंड परियोजना प्रबंधक नवीन कुमार को सम्मानित किया गया. वहीं सामुदायिक वित्त प्रबंधक नितुल कुमार ने जीविका निधि के बारे में विस्तृत रूप से बताया. उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं को जीविकोपार्जन हेतु तीन प्रकार के ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. यह ऋण अल्पकालिक 15 हजार रुपये तक, सूक्ष्म ऋण 15 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक, लघु ऋण 75 हजार रुपये से अधिक दो लाख रुपये तक मिल सकेगा. जीविका निधि से मिलने वाले उपरोक्त ऋण के विषय में प्रबंधक सामुदयिक वित्त ने बताया कि वर्तमान में 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लागू रहेगा. जिसकी अवधि क्रमश: अल्पकालिक ऋण अधिकतम 12 माह , सूक्ष्म ऋण अधिकतम 24 माह, लघु ऋण अधिकतम 36 माह की होगी. प्रशिक्षण पदाधिकारी शशिभूषण ने ऋण के लिए आवेदन से लेकर वितरण और ऋण वापसी तक की प्रक्रिया और जीविका निधि ऐप के बारे में बताया. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि जीविकोपार्जन हेतु ऋण 18 से 65 वर्ष आयु के समूह सदस्य जिनका आधार एवं खाता लोकओएस पर प्रविष्टि की गयी है. उन सबकी जांच कराते हुए ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. एनपीए खाते वाले समूह के सदस्य और सरकारी कर्मचारी ऋण के अपात्र होंगे. डीपीएम अनीता कुमारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को जीविका निधि के महत्त्व जानकारी दी और बताया कि जीविका निधि के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगारोमुखी गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी. जीविका निधि उनकी अपनी संस्था है जहां उन्हें सरलता से एवं अधिक वित्तीय सहयोग मिलेगा. इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर, प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर के कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




