ePaper

जिला क्रिकेट लीग: जेसीसी बड़हिया ने पीसीसी किऊल को 51 रन से हराया

Updated at : 20 Jan 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
जिला क्रिकेट लीग: जेसीसी बड़हिया ने पीसीसी किऊल को 51 रन से हराया

जेसीसी बड़हिया ने पीसीसी किऊल को 51 रन से हराया

विज्ञापन

अंकित अजय राज बने प्लेयर ऑफ द मैच, हिमांशु राज की घातक गेंदबाजी रही बेकार

लखीसराय. जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला मंगलवार को समाहरणालय के समीप स्थित गांधी मैदान में खेला गया. मैच जेसीसी बड़हिया और पीसीसी किऊल के बीच हुआ. टॉस जीतकर पीसीसी किऊल की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीसी बड़हिया की टीम निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 25.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बड़हिया की ओर से शौर्य सुमन ने 55 गेंदों में 51 रन की शानदार पारी खेली. वहीं अंकित अजय राज ने 41 गेंदों में 22 रन बनाए. किऊल की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु राज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच ओवर में तीन मेडन के साथ मात्र चार रन देकर पांच विकेट झटके. दीपक कुमार ने सात ओवर में दो विकेट प्राप्त किए. 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीसी किऊल की टीम बड़हिया के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 23.5 ओवर में 78 रन पर सिमट गयी. किऊल की ओर से मनीष ठाकुर ने 24 गेंदों में 18 रन तथा मनु कुमार ने 13 गेंदों में 10 रन का योगदान दिया. बड़हिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित राज ने सात ओवर में 21 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं अंकित अजय राज ने पांच ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट तथा गोपाल कुमार ने 4.5 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए. ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अंकित अजय राज को आयोजन समिति की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर की भूमिका राजीव कमल मिश्रा ने निभायी. खेल प्रारंभ होने से पूर्व जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी कुमारी, स्काई विजय पब्लिक स्कूल के निदेशक बबलू शर्मा एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सह वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने का संदेश दिया. आयोजन समिति के अनुसार बुधवार को केसीसी लखीसराय एवं सिंह क्रिकेट क्लब के बीच अगला मुकाबला खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन