पूजन स्थल पर वालंटियर रखने का दिया गया निर्देश

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित की अध्यक्षता में हुई.
रामगढ़ चौक. थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित की अध्यक्षता में हुई. मौके पर बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा, सीओ निशांत कुमार सहित क्षेत्र से सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव व गणमान्य समाज सेवी संगठन के लोग उपस्थित थे. बैठक में सीओ ने कहा कि पूजा के दौरान कुछ मनचले युवकों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है. अगर किसी भी तरह की हरकत आप लोग को पता लगे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. बैठक में उपस्थित सभी पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था को कम रखने की पूर्ण जवाबदेही आप लोगों की है एवं उसमें कहीं भी किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तुरंत हम लोगों को सूचित किया जाय ताकि हम लोग समय रहते उसका निदान कर सकेंगे. अफवाहों से बचना है सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह से नजर रखी जायेगी. पूजा के दौरान नशे की हालत में कोई भी व्यक्ति पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




