घरेलू विवाद में मुखिया पर मारपीट को लेकर दर्ज की गयी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अवगिल रामपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद कलीम पर घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है

विज्ञापन

मेदनीचौकी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अवगिल रामपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद कलीम पर घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मुखिया मोहम्मद कलीम के बयान पर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 86/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मालूम हो बीते दो दिन पूर्व मुखिया के घर पर घरेलू विवाद हुआ था. इटावा से उसकी बहन आयी हुई थी. घरेलू विवाद के कारण मुखिया के दो अन्य भाइयों से विवाद शुरू हुआ. बात बढ़कर झगड़ा का रूप ले लिया. पंखा फेका-फेंकी में मुखिया को नाक पर चोट लग कर जख्मी हो गया था जो बेगूसराय में इलाजरत था. इधर, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. अनुसंधान कर मामले में आरोपित की गिरफ्तारी की जायेगी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन