विकास योजनाओं का क्रियान्वयन हो पूर्णत: पारदर्शी : डीएम

Updated:
विज्ञापन

डीएम ने किया साफ-सफाई हो रहे नाले का निरीक्षण, दिये निर्देश

विज्ञापन

डीएम ने किया साफ-सफाई हो रहे नाले का निरीक्षण, दिये निर्देश लखीसराय. डीएम शैलेंद्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार एवं डीडीसी सुमित कुमार द्वारा जिले के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना था. निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम नगर क्षेत्र में बुडको द्वारा निर्मित नाला निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया. इस दौरान डीएम ने एसपी आवास मोड़ से सोनिया पोखर जाने वाले प्रस्तावित नाले के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया कि नाले का पानी सीधे सोनिया पोखर में न गिराया जाय. इसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था विकसित करते हुए जल निकासी की अन्य संभावनाओं पर विचार करने का निर्देश दिया गया. इसके उपरांत डीएम द्वारा परिया पोखर, जमुई मोड़, चैती दुर्गा स्थान सहित अन्य नालों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. निरीक्षण के अगले चरण में लखीसराय प्रखंड स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया गया. डीएम ने स्वयं जल मीनार को चालू कर उसकी कार्यक्षमता की जांच की तथा पीएचईडी विभाग के उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके पश्चात डीएम डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा संचालित नाव जाल पैकेज योजना के अंतर्गत आयोजित फिशिंग उडेन बोट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने पर बल दिया गया. लाभार्थी को लाइव जैकेट आदि उपकरण का सही इस्तेमाल से संबंधित जानकारी साझा की. तत्पश्चात डीएम अशोक धाम स्थित शिवगंगा पहुंचे, जहां पर्यटन विभाग द्वारा शिवगंगा पोखर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया.उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने तथा समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये, साथ ही वहां स्थापित जल मीनार, जो वर्तमान में क्रियाशील नहीं है, उसे शीघ्र चालू कराने के लिए पीएचईडी विभाग को निर्देशित किया गया. निरीक्षण के अगले चरण में डीएम बड़हिया प्रखंड पहुंचे, जहां मध्य विद्यालय प्रतापपुर के समीप सड़क एवं नाला निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया गया. उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिये. साथ ही विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर छात्रों को स्वच्छता एवं नियमित अध्ययन के प्रति प्रेरित किया. इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाय, ताकि आम जनता को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन