कोनीपार में हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन का 90वां महाधिवेशन संपन्न

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 Apr 2026 5:54 PM

विज्ञापन

प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोनीपार ग्राम स्थित महादेव शिवालय प्रांगण में श्री प्रेमा भक्ति हरिनाम यश संकीर्तन सम्मेलन का 90वां वार्षिक महाधिवेशन एक एवं दो अप्रैल को हुआ

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोनीपार ग्राम स्थित महादेव शिवालय प्रांगण में श्री प्रेमा भक्ति हरिनाम यश संकीर्तन सम्मेलन का 90वां वार्षिक महाधिवेशन एक एवं दो अप्रैल को हुआ. आयोजन को लेकर भक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, राज्य किसान आयोग सदस्य प्रवीण कुमार, टाल फसल सुरक्षा समिति के अध्यक्ष कृष्णचंद्र महतो व डॉ राजेंद्र कुमार ‘राजेश’ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन सत्र का संचालन टाल फसल सुरक्षा समिति के महासचिव स्नातक शिक्षक संदेश पटेल ‘दिवाकर’ ने किया. इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, अवध किशोर, ब्रजेश कुमार, पूर्व मुखिया सत्यनारायण महतो, योगेंद्र कुमार, प्रो अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, पंकज कुमार व सुवंश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. दो दिवसीय आयोजन में 24 घंटे अखंड रामनाम, हनुमान पूजन, ध्वजारोहण, मंगलाचरण, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, नगर शोभायात्रा, संकीर्तन एवं राम-जानकी विवाह झांकी का मंचन किया गया. लीला प्रभारी गणपति पासवान, मदन महतो व प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रस्तुत झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. भोजन व्यवस्था राजेंद्र रंजीत व अनंत जी ने संभाली, जबकि रामधुनी में योगेंद्र शर्मा, ब्रजेश पटेल व शैलेंद्र गोस्वामी की भूमिका रही. दिनेश शर्मा की टीम ने झांकी प्रस्तुति में योगदान दिया. अयोध्या के भजन गायक सूरदास घनश्याम दास महाराज के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. आयोजन में विभिन्न गांवों की मंडलियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. समिति के कृष्ण नंदन सिंह, भुवनेश्वर सिंह, कुंदन कुमार, राममोहन कुमार समेत कई सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया. संरक्षक सदस्य मनीष कुमार का सहयोग भी सराहनीय रहा.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन