भिड़हा गांव में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों ने लगायी राहत की गुहार

भिड़हा गांव में घुसा बाढ़ का पानी, लोगों ने लगायी राहत की गुहार
मेदनीचौकी. ताजपुर पंचायत के भिड़हा गांव के वार्ड चार व पांच के निचले इलाके में बसे आबादी के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे यहां के लोग बाढ़ के पानी से काफी प्रभावित हैं. प्रभावित लोगों में शाखा देवी, जयंती देवी, अनीता देवी, मनोरमा देवी, नीलम देवी, शकुंतला देवी, रूकमणि देवी, राखी देवी, सजनी देवी, किरण देवी करुणा देवी, निर्मला देवी, सरिता देवी, सविता देवी, झोला देवी, विभा देवी, अंजली कुमारी, विमला देवी, सुदामा देवी, पूजा देवी, छेदी राम, नीतू देवी आदि महिलाओं ने बताया कि हमलोगों का बसावट निचले इलाके में पड़ने के कारण बाढ़ का पानी से प्रत्येक साल डूब जाता है, जिससे फसल के साथ माल-मवेशियों तक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन लोगों का कहना है कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की जांच कर राहत मुहैया करवाये ताकि लोगों को कुछ हद तक सहायता का लाभ मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




