अभयपुर रेलवे स्टेशन के समीप हटा अतिक्रमण

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 20 Jan 2026 5:58 PM

विज्ञापन

अभयपुर रेलवे स्टेशन के समीप हटा अतिक्रमण

विज्ञापन

सीओ व स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आरपीएफ ने चलाया अभियान

पीरीबाजार. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया. रेलवे द्वारा पूर्व से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया. इस दौरान भारी संख्या में रेल पुलिस बल के जवान तथा स्थानीय प्रशासन एवं अंचलाधिकारी सूर्यगढ़ा स्वतंत्र कुमार की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया. मौके पर अंचलाधिकारी ने दुकानदारों को समझाया कि खुद से अपनी अपनी दुकान हटा लें. रेलवे की जमीन पर दुकान न लगायें. सीओ के समझाने के बाद दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान को हटा लिया. सड़क के किनारे अतिक्रमण मुक्त होने बाद पीरीबाजार की ओर जाने वाली सड़क चौड़ी एवं आवागमन में काफी सुविधाजनक नजर आने लगी. हालांकि सड़क अतिक्रमण मुक्त रह पायेगी या फिर पुनः दुकानदार उक्त सड़क पर अतिक्रमण कर लेंगे, यह भविष्य में देखा जा जायेगा. इस अतिक्रमण अभियान में आरपीएफ के इंस्पेक्टर राजीव नयन, जीआरपी के सर्किल इंस्पेक्टर नसीम अहमद, पीरीबाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार, एएसआई नेहा कुमारी, एएसआई प्रेम कुमार, एईएन राजीव कुमार, आईओडब्ल्यू ललन कुमार, शाश्वत कुमार सहित पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन