नियोजन मेला: 1316 में से 481 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Published by : BASANT YADAV Updated At : 19 Jan 2026 11:24 PM

विज्ञापन

शहर के केआरके मैदान में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निदेशानुसार जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मेला-2026 का आयोजन किया गया

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के केआरके मैदान में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निदेशानुसार जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मेला-2026 का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र, भागलपुर प्रमंडल के नियोजन उप निदेशक शंभु नाथ सुधाकर आदि दीप प्रज्वलित कर किया गया. नियोजन मेला में कुल 22 नियोजकों द्वारा 950 रिक्ति अधिसूचित की गयी थी. जिसमें नियोजकों द्वारा कुल 1316 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया. जिनमें 476 अभ्यर्थियों का चयन मेला स्थल पर पर औपबंधिक रूप से किया गया व पांच अभ्यर्थियों को डीएम द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया. वहीं 05 विभागीय स्टॉल लगाकर 382 अभ्यथियों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. इसके पश्चात केवाईपी प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 20 लाभुकों को प्रमाण पत्र दिया गया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, मुखिया रवीश राम, जुली देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BASANT YADAV

लेखक के बारे में

By BASANT YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन