महाअष्टमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भव्य पंडालों व आकर्षक विद्युत सज्जा ने मोहा मन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 26 Mar 2026 7:36 PM
विज्ञापन
महाअष्टमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भव्य पंडालों व आकर्षक विद्युत सज्जा ने मोहा मन
विज्ञापन
लखीसराय व पीरीबाजार में खुला मां अंबे का पट, ”जय माता दी” के जयघोष से गूंजा इलाका
लखीसराय. चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार की देर शाम बेलभरनी पूजन के उपरांत मां दुर्गा का दरबार आमजनों के दर्शनार्थ खोल दिया गया. वहीं आठवें दिन महाअष्टमी को लेकर गुरुवार को मां के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. महिलाओं द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी व गोदी खोईचा भरा गया. बुधवार की देर शाम ही नया बाजार के सभी दुर्गा मंदिरों का पट्ट खोल दिया गया. बुधवार की शाम गोपाल भंडार गली से बाजार समिति तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. गोपाल भंडार गली, चैती दुर्गा मंदिर, बनखंडी दुर्गा माता, लाली पहाड़ी दुर्गा मंदिर समेत सभी दुर्गा मंदिरों में शुक्रवार की शाम श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. पुरानी बाजार से भी श्रद्धालु नया बाजार में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. वहीं शुक्रवार की सुबह हवन किया जाना है, जिसकी तैयारी गुरुवार को ही कर ली गयी है. हवन के बाद महाआरती की जायेगी. मंदिरों के ईद-गिर्द चाट-पकौड़े एवं मिठाई की दुकानें सज गयी हैं, जिसका लुत्फ श्रद्धालु उठाते दिखे.पीरीबाजार प्रतिनिधि के
अनुसार,
क्षेत्र में चैत्र नवरात्र का उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है. बुधवार की देर रात्रि जैसे ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के मंदिर के पट खोले गये, पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. अभयपुर के मसूदन व पीरी बाजार स्थित बसंती दुर्गा मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. माता के दर्शन की एक झलक पाने के लिए पूजा पंडालों में भारी भीड़ उमड़ी. इस वर्ष विभिन्न पूजा स्थलों पर भव्य पंडाल व मनमोहक विद्युत सज्जा की गयी है, जो राहगीरों व श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. पट खुलते ही माता रानी की प्रतिमा की अनुपम छटा देखते ही बन रही थी. देर रात तक महिला, पुरुष व बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां लोगों ने मां के चरणों में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की. गोपाल जी, प्रखंड उपप्रमुख निलेश कुमार, वार्ड सदस्य धीरज कुमार, रोहित कश्यप और सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










