बीरूपुर के युवक का शव मोकामा स्टेशन से बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 11:00 PM
प्रखंड के पाली पंचायत स्थित बीरूपुर निवासी युवक की मोकामा स्टेशन पर शव बरामद किया गया.
बड़हिया. प्रखंड के पाली पंचायत स्थित बीरूपुर निवासी युवक की मोकामा स्टेशन पर शव बरामद किया गया. इसकी जानकारी मिलने पर पूरा गांव गमगीन हो गया. बताया जा रहा है कि बीरूपुर निवासी रवींद्र झा के 23 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था. मिथिलेश कुमार बीते 20 जून को दिल्ली से विक्रमशिला एक्सप्रेस से यात्रा करते हुए घर के लिए निकला था, परंतु 22 जून तक वह घर नहीं पहुंचा. उसका मोबाइल संपर्क से बाहर बताता रहा. किसी अप्रिय वारदात की आशंकाओं से भयभीत परिजन सोशल साइट समेत हर स्तर पर युवक की खोजबीन करने लगे. इस क्रम में रविवार की शाम मोकामा रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना के शिकार हुए एक युवक की जानकारी प्राप्त हुई. जिसका जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव को सुरक्षित रखा गया था. जिसकी शिनाख्त में पहुंचे पीड़ित परिजनों ने शव का पहचान मिथिलेश झा के रूप में की. परिजनों ने शव का विधिवत संस्कार किया गया. जानकारी अनुसार माता-पिता के तीन पुत्र संतानों में मिथिलेश वर्षों से ही दिल्ली रहकर निजी कंपनी में काम करता था. दो महीने बाद घर लौट रहे संतान की जानकारी से जहां घर के लोगों में खुशी व्याप्त था. तो वहीं उसके निधन की खबर से अवगत होकर सबों की खुशियां शोक में बदल गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










