विवादित होर्डिंग लगाने वाला सरोज गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 12 Mar 2026 7:20 PM

विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर सरकार व प्रशासन के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी वाला होर्डिंग लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

लखीसराय शहर के मुख्य मार्ग पर सरकार व प्रशासन के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी वाला होर्डिंग लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए की गयी है. इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है. जिसमें कहा गया है कि गुरुवार, 12 मार्च को लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर कवैया थाना और बाजार समिति के बीच एक विवादित होर्डिंग देखा गया. इस होर्डिंग में सूबे के माननीय भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री, अपर समाहर्ता तथा अंचलाधिकारी के विरुद्ध आपत्तिजनक और अमर्यादित बातें लिखी गयी थीं. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ. होर्डिंग पर अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की गयी, जिससे पता चला कि इसे नया बाजार, कवैया रोड वार्ड नंबर 25 निवासी रामोतार साह के पुत्र सरोज कुमार ने लगाया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सुबह ही यह होर्डिंग लगाया था. अपर समाहर्ता कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी सरोज कुमार जमीन का कारोबारी है और बिहारशरीफ व देवघर जैसे शहरों में सक्रिय है. जांच में यह बात सामने आई कि अंचल कार्यालय और अपर समाहर्ता न्यायालय में चल रहे एक पुराने केस में दबाव बनाने के लिए उसने यह कदम उठाया. कॉल विवरण से उसके राजनीतिक दुराग्रह से ग्रसित होने और विपक्षियों के साथ मिलकर सरकार व प्रशासन की छवि धूमिल करने की साजिश का पता चला है. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कवैया थाना में मुख्य आरोपी सरोज कुमार, संबंधित प्रिंटिंग प्रेस, टेंट/तोरण मालिक तथा अन्य सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के अन्य पहलुओं पर गहन अनुसंधान जारी है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन