बड़हिया व कजरा में चैती दुर्गा पूजा की धूम, भक्ति गीतों से गूंज रहे पूजा पंडाल

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 26 Mar 2026 7:45 PM

विज्ञापन

बड़हिया व कजरा में चैती दुर्गा पूजा की धूम, भक्ति गीतों से गूंज रहे पूजा पंडाल

विज्ञापन

सुधांशु गोलू के भजनों पर झूमेंगे श्रद्धालु, पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

बड़हिया. नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में चैती दुर्गा पूजा को लेकर इन दिनों माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भीड़ उमड़ रही है. नगर के शरमा टाल परिसर स्थित मां चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा विशेष जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में बेगूसराय के चर्चित भजन गायक सुधांशु कुमार गोलू अपनी टीम के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे. जागरण को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से पूरी की जा रही हैं. वहीं प्रखंड के इंदुपुर स्थित सांस्कृतिक कला कुंज मंदिर परिसर में भी जागरण का आयोजन किया गया है. यहां स्थानीय भजन गायक भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिससे वासंती दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गयी है.

कजरा प्रतिनिधि के अनुसार,

चैत्र नवरात्र को लेकर क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है. पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है. इस दौरान बुधवार की देर रात मां दुर्गा का पट खुलते ही स्टेशन रोड स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. देर रात तक श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन पूजन में जुटे रहे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन