कुंए से युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Jan 2026 7:28 PM
जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघरा में कुंए से गुरुवार को 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया
लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघरा में कुंए से गुरुवार को 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. जिसे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. मृतक चमघारा निवासी रामशंकर मंडल का 45 वर्षीय पुत्र संतोष मंडल बताया जा रहा है. मामले को लेकर मृतक के छोटे भाई सुधीर कुमार ने रामगढ़ चौक थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के द्वारा अपने भाई की हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. वहीं इस संबंध में रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा शव को कुंए से निकाला गया. जिसकी सूचना मिलने पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी दिल्ली में रहती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










