भक्तों ने नम आंखों से दी मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 29 Mar 2026 6:24 PM

विज्ञापन

पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के मसूदन में नम आंखों से रविवार को मां बसंती दुर्गा को विदाई दी गयी

विज्ञापन

पीरीबाजार. पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अभयपुर के मसूदन में नम आंखों से रविवार को मां बसंती दुर्गा को विदाई दी गयी. नौ दिनों की कठिन साधना और अटूट आस्था के महापर्व वासंतिक नवरात्र का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ. श्रद्धा का सैलाब और विसर्जन की बेला में रविवार की सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. विशेष पूजा-अर्चना और पूर्णाहुति के बाद विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई. जैसे ही मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए उठाया गया, पूरा वातावरण ””जय माता दी”” के नारों से गुंजायमान हो उठा. भक्तों के चेहरों पर जहां मां की भक्ति का उत्साह था, वहीं विदाई की घड़ी में आंखें नम दिखीं. विसर्जन से पूर्व पंडालों में महिलाओं ने पारंपरिक ””सिंदूर खेला”” की रस्म निभाई. सुहागिन महिलाओं ने मां को खोइछा भरने के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें युवा और बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये. सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ उत्सव क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पीरी बाजार पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. विसर्जन मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्थानीय पूजा समिति के सदस्यों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे पूरा कार्यक्रम अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. मां की विदाई एक भावुक क्षण है, लेकिन उनकी कृपा और आशीर्वाद क्षेत्र के हर घर में सुख-शांति लेकर आयेगा.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन