सरस्वती पूजा के लाइसेंस के लिए 20 तक देना होगा आवेदन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 18 Jan 2026 5:43 PM
स्थानीय थाना परिसर में अंचलाधिकारी राकेश आनंद की अध्यक्षता में तथा थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के नेतृत्व में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी
शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था के अनुरूप मनायें सरस्वती पूजा: थानाध्यक्ष
बड़हियास्थानीय थाना परिसर में अंचलाधिकारी राकेश आनंद की अध्यक्षता में तथा थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के नेतृत्व में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी सरस्वती पूजा को शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था के अनुरूप मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक के दौरान पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान आपत्तिजनक गानों के बजाने और डीजे के उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए. इसकी जिम्मेदारी पूजा समिति के सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी होगी. बिना लाइसेंस के किसी भी स्थान पर प्रतिमा स्थापना की अनुमति नहीं दी जायेगी. निर्णय लिया गया कि सभी पूजा समितियां 25 जनवरी की शाम तीन बजे तक मूर्ति विसर्जन कर लेंगी. पूजा लाइसेंस के लिए आवेदन 20 जनवरी तक थाना में जमा करना होगा. मौके पर एसआई एके सिंह, रोहित कुमार, दीपक कुमार, गणेश कुमार, एसपी सिंह, अजय कुमार, सुमित कुमार, रौशन कुमार, लक्ष्मण कुमार, सौरभ कुमार, अंकुश कुमार, रमनीकांत ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










