महाशिवरात्रि में शांति भंग करनेवालों पर होगी कार्रवाई

Published by : ANIMESH KUMAR Updated At : 13 Feb 2026 9:51 PM

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सूर्यगढ़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

सूर्यगढा. महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सूर्यगढ़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. जुलूस व पूजा के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सभी बारात और जुलूस निर्धारित समय व तय रूट के अनुसार ही निकाले जायंगे. बैठक में एसआई एमडी आलम एवं एसआई नित्यानंद सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. बैठक में सूर्यगढ़ा नगर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. ग्रामीण क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों की सीमित भागीदारी पर भी चर्चा हुई और भविष्य में बेहतर समन्वय की आवश्यकता जतायी गयी. अंत में सभी ने आपसी भाईचारे के साथ महाशिवरात्रि मनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
ANIMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन