बाइक चोरी मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोरी मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रामाशीष यादव के पुत्र पंजाबी कुमार को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा पुलिस ने किऊल थाना क्षेत्र के बसमतिया गांव में छापेमारी कर सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 314/23 के बाइक चोरी मामले में रामाशीष यादव के पुत्र पंजाबी कुमार को गिरफ्तार किया. जिसे रविवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त 2023 की रात सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जकरपुरा गांव से सीतारामपुर गांव के रहने वाले गौतम कुमार की हीरो ग्लैमर बाइक चोरी हुई थी. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त की संलिप्तता सामने आयी. वह फरार चल रहा था. एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बसमतिया गांव में छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन