रंगदारी मांगने के मामले में अभियुक्त को अवगिल गांव से किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले में अभियुक्त को अवगिल गांव से किया गिरफ्तार

मानिकपुर थाना की पुलिस ने मोबाइल कॉल पर धमकी देने एवं रंगदारी मांगने मामले में अवगिल गांव में छापेमारी कर छबीला यादव के पुत्र नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा मानिकपुर थाना की पुलिस ने मोबाइल कॉल पर धमकी देने एवं रंगदारी मांगने मामले में अवगिल गांव में छापेमारी कर छबीला यादव के पुत्र नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई. रविवार अपराह्न लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. मानिकपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि खांड़पर गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने मानिकपुर थाना मे 27 मार्च 2026 को एक मोबाइल कॉल पर उन्हें धमकी देने तथा एक लाख रुपये रंगदारी की मांग करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जांच में अभियुक्त की संलिप्तता सामने आयी. शनिवार एवं रविवार के बीच रात अभियुक्त को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन