12 घंटे के अंदर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 May 2026 6:36 PM

विज्ञापन

मनिकपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

शनिवार देर शाम आरोपी ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ की थी घटना

सूर्यगढ़ा

मनिकपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रविवार को साइबर डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 23 मई की शाम करीब सात बजे माणिकपुर थाना को सूचना मिली कि आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य संग्रह किया. वहीं पीड़िता का इलाज व चिकित्सकीय परीक्षण महिला पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में सदर अस्पताल, लखीसराय में कराया गया. पीड़िता के परिजनों के आवेदन के आधार पर माणिकपुर थाना कांड संख्या 70/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की गयी. तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपित राहुल कुमार को कजरा रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनिकपुर थाना क्षेत्र के टोरलपुर गांव निवासी नीरज कुमार के पुत्र राहुल कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. गिरफ्तारी अभियान में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, मानिकपुर थाना के एसआई संजय कुमार राव एवं पूजा कुमारी, एएसआई धर्मेंद्र कुमार डीआईयू एवं एसटीएफ की टीम शामिल रही.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन