धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाल लिये 20 हजार रुपये

Published at :02 Aug 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाल लिये 20 हजार रुपये

लखीसराय : शनिवार को सदर अस्पताल की एएनएम वीणा कुमारी से मोबाइल पर धोखाधड़ी कर एटीएम पिन की जानकारी लेकर उनके खाते से चार बार में कुल 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबंध में एएनएम द्वारा कवैया थाना में आवेदन दिया गया है़ एएनएम ने बताया कि उसके मोबाइल पर 30 […]

विज्ञापन

लखीसराय : शनिवार को सदर अस्पताल की एएनएम वीणा कुमारी से मोबाइल पर धोखाधड़ी कर एटीएम पिन की जानकारी लेकर उनके खाते से चार बार में कुल 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबंध में एएनएम द्वारा कवैया थाना में आवेदन दिया गया है़ एएनएम ने बताया कि उसके मोबाइल पर 30 जुलाई को एक फोन आया था

\कि उनका एटीएम ब्लॉक कर दिया गया है, यदि वे अपना एटीएम चालू करवाना चाहती हैं, तो अपने एटीएम का पिन नंबर बतायें. इस पर उन्होंने अपना पिन नंबर बताया और उस मोबाइल नंबर पर पिन नंबर एसएमएस भी कर दिया़ इसके बाद उनके एकाउंट से एटीएम के माध्यम से चार बार में पांच-पांच हजार कर कुल 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन