नये डीएम शैलेंद्र कुमार ने किया बड़हिया का दौरा
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

नये डीएम शैलेंद्र कुमार ने किया बड़हिया का दौरा
विज्ञापन
बड़हिया में योजनाओं की जानी हकीकत,
लोगों से की पीएनजी गैस अपनाने की अपील
बड़हिया. जिले के नये जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार का मंगलवार को बड़हिया दौरा काफी सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा रहा. उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. दौरे के दौरान डीएम ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि बड़हिया को एक मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा. उन्होंने विशेष रूप से पीएनजी गैस पाइपलाइन योजना का जिक्र करते हुए लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि पीएनजी गैस सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है, जिससे घरेलू गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी. इस क्रम में जिलाधिकारी बड़हिया नगर सीमांत स्थित ज्ञान भारती उच्च विद्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा, जिलाधिकारी जगदंबा हिंदी पुस्तकालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और उनके संकलन को लेकर पहल की बात कही. उन्होंने कहा कि इस तरह की धरोहरों को सुरक्षित रखना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है. ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान जलजमाव की गंभीर समस्या प्रमुख रूप से सामने आयी. इस पर डीएम ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. मौके पर एसडीएम, बीडीओ प्रतीक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










