आपसी विवाद में मारपीट, चार घायल

लखीसराय : बुधवार की देर शाम चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से कुल चार लोग घायल हो गये हैं. घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल रामकिशुन मंडल ने बताया कि उनके घर के पास के ही अजय मांझी के घर के […]
लखीसराय : बुधवार की देर शाम चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से कुल चार लोग घायल हो गये हैं. घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल रामकिशुन मंडल ने बताया कि उनके घर के पास के ही अजय मांझी के घर के बगल से आने जाने का रास्ता है. उसी रास्ते से निकलने के दौरान अजय मांझी के साथ उनलोगों का विवाद हो गया.
इस दौरान अजय मांझी, मुनिरथ मांझी, अधिक कुमार व रौशन मांझी के द्वारा उनलोगों के साथ मारपीट की गयी, जिसमें उनके अलावे उनका पुत्र विक्रम कुमार व अनोज कुमार भी घायल हो गया. वहीं इस घटना में दूसरे पक्ष के घायल अजय मांझी ने हरिजन थाना में आवेदन देकर रामकिशुन मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है़ इस संबंध में हरिजन थाना के एएसआई सुरेश प्रसाद ने बताया कि चानन थाना के सहयोग से मामले की जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










