सतसंडा की पहाड़ी पर होगा सीढ़ी निर्माण: डीएम

Published at :29 Jul 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
सतसंडा की पहाड़ी पर होगा सीढ़ी निर्माण: डीएम

रामगढ़ चौक/लखीसराय : गुरुवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार ने रामगढ़ चौक प्रखंड के सुप्रसिद्ध किसकिंधा पहाड़ी स्थित भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की दर्शन कर पूजा-अर्चना कर नमन की. मौके पर सतसंडा मध्य विद्यालय में 8वें वर्ग के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की उपस्थिति में उन्होंने घरकुंडा शौचालय व परिशुद्ध पेयजल बनाने को लेकर आयोजित ग्रामीण […]

विज्ञापन

रामगढ़ चौक/लखीसराय : गुरुवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार ने रामगढ़ चौक प्रखंड के सुप्रसिद्ध किसकिंधा पहाड़ी स्थित भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप की दर्शन कर पूजा-अर्चना कर नमन की. मौके पर सतसंडा मध्य विद्यालय में 8वें वर्ग के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की उपस्थिति में उन्होंने घरकुंडा शौचालय व परिशुद्ध पेयजल बनाने को लेकर आयोजित ग्रामीण चौपाल में जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि सतसंडा स्थित किसकिंधा पहाड़ी पर भगवान विष्णु चतुर्भुज धाम तक सीढ़ी निर्माण के कार्य शीघ्र करवाये जायेंगे. मौके पर उन्होंने चतुर्भुज धाम तक बिजली उपलब्ध करवाने के लिए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को कई आवश्यक निर्देश दिये.

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों की एक कमेटी बना कर संयुक्त पहल करने की भी नसीहत दी. लौटते क्रम में जिलाधिकारी आदर्श उच्च विद्यालय तेतरहट पहुंच कर नवम व दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें भी अपने जीवनयापन में स्वच्छता अपनाने की सीख दी. इस क्रम में वे विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण देने की भी हिदायतें दी. मौके पर कई ग्रामीण व पदाधिकारी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन