एटीएम पिन की जानकारी ले निकाला 20 हजार रुपये

Published at :28 Jul 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम पिन की जानकारी ले निकाला 20 हजार रुपये

लखीसराय : बुधवार को शहर के नया बाजार क्षेत्र के पचना रोड संसार पोखर में रहनेवाली एक लड़की से मोबाइल पर स्टेट बैंक हेडक्वाटर से बोलने की बात कह एटीएम पिन की जानकारी लेकर उसके एकाउंट से 20 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में पीड़िता के द्वारा कवैया थाना […]

विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार को शहर के नया बाजार क्षेत्र के पचना रोड संसार पोखर में रहनेवाली एक लड़की से मोबाइल पर स्टेट बैंक हेडक्वाटर से बोलने की बात कह एटीएम पिन की जानकारी लेकर उसके एकाउंट से 20 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है़ इस संबंध में पीड़िता के द्वारा कवैया थाना में आवेदन देकर मामला भी दर्ज कराया गया है़ पीड़ित लड़की किशोर वर्मा की पुत्री गुड़िया कुमारी ने कहा कि उसके पास मोबाइल नंबर 728090288 से फोन कर कहा गया कि वह स्टेट बैंक हेडक्वाटर से बोल रहा है और कहा कि उसके खाता में प्रोब्लम आया है.

वह अपना एटीएम का पिन नंबर बताये ताकि प्रोब्लम को दूर किया जा सके़ पीड़ित के भाई का भी एक बार एटीएम खराब हो गया था तो बैंक से फोन करने के बाद वह ठीक हो गया था. पीड़ित ने वैसा ही स्थिति समझ अपना पिन नंबर बता दिया. इसके बाद उसके खाते से 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी.

हालांकि पीड़ित लड़की का खाता पंजाब नेशनल बैंक का था, लेकिन जल्दबाजी में वह यह बात समझ नहीं पायी कि पीएनबी की जगह स्टेट बैंक से क्यों फोन आया़ जब रुपये की निकासी से संबंधित मैसेज उसके मोबाइल पर आया तो मामला सामने आया और पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराने का काम किया़ इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन