अवैध वेंडर के खिलाफ चला अभियान, आठ गिरफ्तार

Published at :25 Jul 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध वेंडर के खिलाफ चला अभियान, आठ गिरफ्तार

झाझा : किऊल रेल डीएसपी अरुण कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बीते शनिवार की रात्रि झाझा रेल पुलिस द्वारा रेल परिसर में रहे अवैध वेंडर के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने प्लेटफॉर्म से आठ अवैध वेंडर को रेल पुलिस ने दबोचा. आवश्यक कार्रवाई के बाद झाझा रेल पुलिस ने धराये गए सभी […]

विज्ञापन

झाझा : किऊल रेल डीएसपी अरुण कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बीते शनिवार की रात्रि झाझा रेल पुलिस द्वारा रेल परिसर में रहे अवैध वेंडर के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने प्लेटफॉर्म से आठ अवैध वेंडर को रेल पुलिस ने दबोचा. आवश्यक कार्रवाई के बाद झाझा रेल पुलिस ने धराये गए

सभी अवैध वेंडरो को आरपीएफ के हवाले कर दिया. बताते चलें कि गत शुक्रवार को रेल डीएसपी श्री द्विवेदी ने झाझा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल थानाध्यक्ष को अवैध वेंडर के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था. जिसके आलोक में रेल पुलिस द्वारा उक्त अभियान चलाया गया.

इस कार्रवाई से अवैध वेंडरों में अफरातफरी मच गयी थी. बताते चले कि किऊल से जसीडीह रेल खंड पर बड़ी संख्या में अवैध वेंडर धड़ल्ले से प्लेटफॉर्म व ट्रेन पर सामान बेचते नजर आ जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन