बिहार सरकार के मंत्री को कोर्ट से मिली राहत

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले की एक अदालत ने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चुनाव आचार संहिता एक मामले में आज बरी घोषित कर दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नारायण दास शर्मा ने ललन सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव 2010 के दौरान चुनाव आचार संहित उल्लंघन के एक […]
लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले की एक अदालत ने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चुनाव आचार संहिता एक मामले में आज बरी घोषित कर दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नारायण दास शर्मा ने ललन सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव 2010 के दौरान चुनाव आचार संहित उल्लंघन के एक मामले में आज बरी घोषित कर दिया.
वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम प्रसाद यादव ने बताया कि ललन पर वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करने के आरोप में उनके खिलाफ तत्कालीन लखीसराय सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा नगर थाना में दर्ज कराया गया था. उन्होंने बताया कि अदालत ने गवाह के अभाव में ललन को आज बरी घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










