पावरस्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी धमाका, ‘आरा के बबुआन’ ने रिलीज होते ही मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन

Pawan Singh New Bhojpuri Song Aara Ke Babuaan

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गायक पवन सिंह का नया गाना ‘आरा के बबुआन’ ने रिलीज होते ही धूम मचा दिया है. गाने में त्रिशा कर मधु के साथ उनकी शानदार जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने ‘आरा के बबुआन’ से इंटरनेट पर तहलका मचाने आ गए हैं. इस गाने में उनके साथ खूबसूरत अदाकारा त्रिशा कर मधु की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है. देसी अंदाज, दमदार लिरिक्स और जबरदस्त म्यूजिक से सजा यह भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. पवन सिंह का दबंग स्टाइल और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत रही है.

गाने के पीछे की टीम

‘आरा के बबुआन’ गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में ग्लैमरस अंदाज में त्रिशा कर मधु नजर आ रही हैं. इस गाने के बोल गीतकार बिट्टु विद्यार्थी ने लिखे हैं और म्यूजिक सरगम आकाश ने तैयार किया है, जो गाने को पूरी तरह देसी और एनर्जेटिक फील देता है. वीडियो का निर्देशन बिभांषु अधिकारी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी लड्डू जी ने संभाली है. गाने के निर्माता लकी हैं और इसे भोजपुरी रेडियो म्युजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है. वहीं डिजिटल पार्टनर के तौर पर Global Music Junction Pvt. Ltd जुड़े हुए हैं.

फैंस जमकर बरसा रहे पावर स्टार के लिए प्यार

गाना रिलीज होते ही फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. यूट्यूब पर लोग लगातार पवन सिंह की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर @KunalBaba2 ने लिखा, “पवन सिंह के फैन हाजिर हो, 100 मिलियन जाना चाहिए”. वहीं @RohitKeshari-uw7lt ने कमेंट किया, “भोजपुरी इंडस्ट्री का करता धर्ता Power Star Pawan Singh”. इसके अलावा @King_Sharma101 ने भी पवन सिंह को “Bhojpuri King Pawan Singh” बताते हुए उनकी जमकर सराहना की. फैंस के ये रिएक्शन साफ दिखाते हैं कि पवन सिंह का क्रेज भोजपुरी दर्शकों के बीच किस कदर बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का ट्रेलर आउट, आम्रपाली दुबे की अदाओं ने जीता दिल

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola