‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का ट्रेलर आउट, आम्रपाली दुबे की अदाओं ने जीता दिल
Aamrapali Dubey New Movie Lakhon Mein Ek Pawale Bani Hum Bahurani Trailer
Aamrapali Dubey: आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सास-बहू की नोक-झोंक, इमोशन और सस्पेंस से भरी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Aamrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और दर्शकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पारिवारिक ड्रामा और देसी अंदाज से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
यह फिल्म साल 2014 में आई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के मशहूर गाने ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ से प्रेरित है. ट्रेलर में सास-बहू के रिश्ते को एक नए और रोचक अंदाज में पेश किया गया है, जिसमें भावनाओं के साथ-साथ हल्की-फुल्की नोक-झोंक भी देखने को मिलती है.
ट्रेलर में दिखा भरपूर फैमिली ड्रामा
ट्रेलर में ऐसा समझ आ रहा है कि फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पहले से तीन बहुएं मौजूद हैं. ये तीनों अपनी सास को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं. इसी बीच घर में सबसे छोटी बहू शीतल की एंट्री होती है, जिसका किरदार आम्रपाली दुबे निभा रही हैं. शीतल का स्वभाव शांत और संस्कारी है, जो अपनी सास का दिल जीत लेती है.
शीतल और सास के बीच बढ़ती नजदीकियां बाकी बहुओं को खटकने लगती हैं और यहीं से शुरू होती है असली कहानी. जलन के चलते तीनों बहुएं शीतल के खिलाफ साजिश रचती हैं और उसे बदनाम करने के लिए एक खतरनाक चाल चलती हैं. इसके बाद परिवार में बड़ा मोड़ आता है, जब शीतल पर गंभीर आरोप लगते हैं और उसे घर से निकाल दिया जाता है.
स्टार कास्ट और रिलीज अपडेट
फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ जय यादव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा कंचन मिश्रा, रंभा साहनी, संगीता तिवारी और जया पांडे भी अहम किरदार निभा रहे हैं. हालांकि फिल्म की थिएटर रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन खबर है कि यह जल्द ही टीवी पर प्रसारित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘प्यार क लेवे द’ वायरल, बेबी काजल के डांस ने मचाया बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








