किसानों के लिये मुनाफे का सौदा है मटर की खेती

Published at :06 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों के लिये मुनाफे का सौदा है मटर की खेती

किसानों के लिये मुनाफे का सौदा है मटर की खेतीफोटो संख्या:09चित्र परिचय-मटर के खेत में किसानप्रतिनिधि, कजराजहां प्रखंड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के अभाव में खेती दम तोड़ रही है, वहीं विपरीत परिस्थितियों में भी किसान अपने बुलंद हौसले की वजह से बेहतर उपज की राह तलाश ही लेते हैं. सूर्यगढ़ा प्रखंड के महमदपुर निवासी […]

विज्ञापन

किसानों के लिये मुनाफे का सौदा है मटर की खेतीफोटो संख्या:09चित्र परिचय-मटर के खेत में किसानप्रतिनिधि, कजराजहां प्रखंड क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के अभाव में खेती दम तोड़ रही है, वहीं विपरीत परिस्थितियों में भी किसान अपने बुलंद हौसले की वजह से बेहतर उपज की राह तलाश ही लेते हैं. सूर्यगढ़ा प्रखंड के महमदपुर निवासी किसान गुड्डू सिंह, महेश सिंह, दिनेश सिंह, परमानंद सिंह, सुधीर पासवान, अनिल महतो आदि ने अपनी सूझबूझ से मटर की खेती कर बेहतर उपज पाकर लागत मूल्य से चार गुणा फायदा प्राप्त किया. उक्त किसानों ने बताया कि कार्तिक माह में लगाया गया मटर मात्र 40 दिनों में फलने लायक हो जाता है. जिसकी पहली तोड़ाई में लखीसराय स्थित सब्जी मंडी में 120 रुपये प्रतिकिलो की दर से खरीद किया गया. उन्होंने बताया कि दो दिनों के अंतराल में 15 से 20 बार मटर यानि छिमी की तोड़ाई की जाती है. इससे किसानों को फसल से अच्छा मुनाफा मिल रहा है. किसानों के मुताबिक महमदपुर बहियार में अगर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करा दी जाये तो यहां की उपजाऊ धरती से अच्छी फसल का उत्पादन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन