अज्ञात भारी वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात भारी वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

शोकाकुल परिजन

लखीसराय के बाईपास स्थित बीएड कॉलेज के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है, वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार व देव कुमार की रिपोर्ट: टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित बीएड कॉलेज के समीप रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात भारी वाहन ने एक मारुति कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

टक्कर इतनी भयंकर कि उड़ गए कार के परखच्चे

जानकारी के अनुसार, मारुति कार पर सवार लोग अपने रिश्तेदार के यहां से बाईपास मार्ग होते हुए लौट रहे थे. इसी दौरान पचना रोड की ओर से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन (संभावित ट्रक या डंपर) ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में ओझवा पोखर निवासी बाबूलाल मांझी के 35 वर्षीय पुत्र विनोद मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अजय कुमार व मोहित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, वाहन की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जा सके.

तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की उठी मांग

इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना के बाद से बाईपास रोड पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और भारी व तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन