गतका कैंप में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 May 2026 7:32 PM
रविवार को सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में पब्लिक हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक दिवसीय गतका कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ
सूर्यगढ़ा रविवार को सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में पब्लिक हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक दिवसीय गतका कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ. कैंप में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में अद्भुत जोश, जुनून और खेल के प्रति समर्पण देखने को मिला.कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल रोमांचक और प्रेरणादायक बना रहा. प्रतिभागियों की ऊर्जा और अनुशासन ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल सूर्यगढ़ा के निदेशक सह गतका एसोसिएशन ऑफ लखीसराय के अध्यक्ष अभिषेक आनंद, वार्ड पार्षद सह समाजसेवी अमृत भाई पटेल सहित अन्य अतिथि मौजूद थे. अतिथि के रूप में शिक्षक सुशील कुमार, जिला फुटबॉल कोच नीरज सिंह क्षत्रिय, जिला खो-खो एवं गतका सचिव अमित सिंह राजपूत, जिला वुशु सचिव धीरज कुमार, जिला कराटे सचिव गुंजन कुमार, जिला खो-खो कोच अंकित कुमार, गुरिया कुमारी, तन्नु कुमारी, गतका नेशनल प्रशिक्षक अंकित सिंह, विवेक कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही कहा कि इस तरह के शिविर खेल प्रतिभाओं को निखारने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ————————-‐—
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










