टीटु धमाका पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बढ़ाई घेराबंदी
चंदन कुमार उर्फ टीटु धमाका | Prabhat Khabar Network
लखीसराय जिले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी चंदन कुमार उर्फ टीटु धमाका पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. 13 आपराधिक मामलों में वांछित इस फरार अपराधी के बारे में सटीक सूचना देने वाले को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा.
लखीसराय : जिले में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी चंदन कुमार उर्फ टीटु धमाका की गिरफ्तारी के लिए लखीसराय पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चंदन कुमार उर्फ टीटु धमाका विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है. वह बड़हिया प्रखंड के जैतपुर निवासी बबन सिंह का पुत्र बताया गया है.
13 मामलों में है वांछित
पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार उर्फ टीटु धमाका के खिलाफ 13 कांड दर्ज हैं. इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए घोषित इनाम का आदेश 31 जुलाई 2026 से प्रभावी है. आदेश की वैधता अगले दो वर्षों तक रहेगी.
सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार
लखीसराय पुलिस ने आम लोगों और पुलिसकर्मियों से फरार अपराधी के संबंध में सटीक सूचना देने की अपील की है. पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार उर्फ टीटु धमाका की गिरफ्तारी कराने या उसके संबंध में विश्वसनीय सूचना एवं सहयोग देने वाले नागरिक अथवा पुलिसकर्मी को 25 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा.
यह भी पढ़ें : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनसुनवाई, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







