आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनसुनवाई, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

शिविर में लोगों की फरियाद सुनते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनजातीय समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने दिए निर्देश।

विज्ञापन

लखीसराय : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत लखीसराय जिले के विभिन्न आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है.

आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जनसुनवाई की गयी. इसके तहत चानन प्रखंड की भलुई पंचायत के बासकुंड गांव और संग्रामपुर पंचायत के कछुआ गांव तथा सूर्यगढ़ा प्रखंड के बुधौली बनकर और श्रीकिशुन गांव में शिविर आयोजित किये गये.

ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

जनसुनवाई के दौरान जनजातीय समुदाय के लोगों ने रोजमर्रा की समस्याओं और आवश्यकताओं से जुड़े आवेदन पदाधिकारियों को सौंपे. इनमें स्वास्थ्य एवं शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, कृषि, वन, राजस्व और बैंकिंग सेवाओं से संबंधित मामले प्रमुख रहे.

प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सौंप दिया गया है, ताकि नियमानुसार उनका जल्द निष्पादन किया जा सके. कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी.

योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

जिला प्रशासन ने जनजातीय समुदाय के लोगों को आश्वस्त किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से उन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन