महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा ने लखीसराय में निकाली पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन

जुलूस में शामिल पार्टी कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया. पदयात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद द्वार पर समाप्त हुई, जहाँ जनसभा को संबोधित किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में लखीसराय में विशाल पदयात्रा निकाली. पदयात्रा विद्यापीठ चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए ऐतिहासिक शहीद द्वार के पास पहुंची. यहां जनसभा के साथ पदयात्रा का समापन हुआ.

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही आम लोगों को सरकार की नीतियों के कथित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. वक्ताओं ने कहा कि देश में किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं. महंगाई और बेरोजगारी से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है.

आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प

सभा में नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी. कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया.

मौके पर लखीसराय जिला परिषद कार्यालय मंत्री अरुण सिंह, भाकपा के राज्य परिषद सदस्य सह जत्था प्रभारी जितेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य कैलाश सिंह उर्फ इंजीनियर सहित पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन