जिला जदयू युवा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक

जिला जदयू युवा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठकफोटो संख्या 11चित्र परिचय: बैठक में शामिल कार्यकर्ता प्रतिनिधि, लखीसरायरविवार को चितरंजन रोड अभिमन्यु चौक स्थित एक भवन में युवा जदयू के तत्वाधान में युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद सिंह के संचालन में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य […]
जिला जदयू युवा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठकफोटो संख्या 11चित्र परिचय: बैठक में शामिल कार्यकर्ता प्रतिनिधि, लखीसरायरविवार को चितरंजन रोड अभिमन्यु चौक स्थित एक भवन में युवा जदयू के तत्वाधान में युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद सिंह के संचालन में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश महासचिव मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की समीक्षा व भविष्य में जिला युवा जदयू संगठन को नई दिशा देने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले की दो सीटों पर एक तरफ महागंठबंधन के उम्मीदवार की भारी बहुमत से जीत हासिल हुई. दूसरी ओर लखीसराय विधानसभा में हार हो गयी. जिसकी समीक्षा जिले के चार युवा प्रखंड अध्यक्षों का कारण बताओ नोटिस जारी किया जाने का निर्णय लिया गया है. इस बाबत उन सभी प्रखंड अध्यक्षों को अपना पक्ष 15 दिसंबर तक प्रस्तुत करने के लिए पत्र निर्गत किया जा रहा है. बैठक में सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, जिला महा सचिव अशोक कुमार, संजीव कुमार राज आदि उपस्थित थे. हार की समीक्षा को लेकर बैठकफोटो संख्या 10चित्र परिचय: बैठक में शामिल सदस्य लखीसराय. रविवार को सदर प्रखंड कार्यालय के पीछे चुनाव को लेकर निर्दलिय प्रत्याशी सुजीत कुमार के चुनावी परिणाम पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक समाजसेवी नेता रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में डा भीमराव आंबेडकर के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी 59वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. उसके बाद बारी-बारी से पंचायत से आये सक्रिय कार्यकर्ताओं से जानकारी ली गयी. जिसमें हार का कारण जाति व धर्म के द्वारा मतदाता को भ्रमित करना सामने आयी. समर्थकों के द्वारा यह विचार दिया गया कि ऐसा संगठन बनाया जाये जो गैर राजनीतिक हो. इस संगठन का प्रमुख कार्य शोषित, कमजोर, दलित व बेरोजगार लोगों की सेवा करना हो इसके लिए पंचायत से जिला तक संगठन बनाने के लिए प्रमुख लोगों का जल्द ही एक बैठक करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सच्चिदानंद सिंह, सीताराम सिंह, किष्टो यादव, राज कुमार महतो, पंचानन शर्मा सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










