बाबा साहेब की मनायी गयी 59 वीं पुण्य तिथि

बाबा साहेब की मनायी गयी 59 वीं पुण्य तिथि अलीगंज . प्रखंड के नवादा-सिकंदरा मुख्यमार्ग स्थित बाबा साहेब डा.भीम राव अम्बेदकर की 59 वीं पुण्य तिथि युवा कांग्रेस लोकसभा महा सचिव राजेश पासवान की अध्यक्षता में मनाया गया. सर्व प्रथम लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी. पुण्य तिथि को संबोधित करते […]
बाबा साहेब की मनायी गयी 59 वीं पुण्य तिथि अलीगंज . प्रखंड के नवादा-सिकंदरा मुख्यमार्ग स्थित बाबा साहेब डा.भीम राव अम्बेदकर की 59 वीं पुण्य तिथि युवा कांग्रेस लोकसभा महा सचिव राजेश पासवान की अध्यक्षता में मनाया गया. सर्व प्रथम लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्घांजलि दी. पुण्य तिथि को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि तभी होगी जब हम लोग उनके बताये मागोंर् पर चलें. वहीं खालिद बेग ने कहा कि डा. साहेब ने संविधान की रचना कर समाज के सभी तबके के लोगों को समान अधिकार दिलाया. मौके पर लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान,अर्जुन यादव,रूपलाल चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मों.राशिद अली, मो. बेलाल,उमेश यादव,बीरेन्द्र पासवान,चरित्र पासवान,राम प्रवेश पासवान,सुपेन्द्र यादव के अलावे कई गणमान लोग उपस्थित थे. वहीं आनंद विद्या निकेतन के प्रांगन में विद्यालय संचालक ए़ एल .पाठक की अध्यक्षता में बाबा साहेब डाॅ भीम राव अम्बेदकर की 59 वी पुण्य तिथि मनाया गया लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनके बताये मागोंर् पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर प्रचार्या पूजा पाठक,शिक्षक मधुसुदन कुमार,मुन्नी पाठक, खुशबु कुमारी,नागेश्वर प्रसाद,जितेन्द्र पासवान,के अलावे कई गणयमान व्यक्ति उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










