तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का हुआ समापन

तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का हुआ समापन फोटो : 9(रामधुन में भाग लेते श्रद्धालू लोग)प्रतिनिधि, झाझा स्थानीय श्री श्री 108 मां वासंती दुर्गा मंदिर प्रांगण में तीन दिनों से चल रहा अखंड हरिकीर्तन शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हो गया. मौके पर हरिकीर्तन की समाप्ति के उपरांत समिति के सदस्यों द्वारा मूर्ति विसर्जन व भंडारा […]
तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का हुआ समापन फोटो : 9(रामधुन में भाग लेते श्रद्धालू लोग)प्रतिनिधि, झाझा स्थानीय श्री श्री 108 मां वासंती दुर्गा मंदिर प्रांगण में तीन दिनों से चल रहा अखंड हरिकीर्तन शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हो गया. मौके पर हरिकीर्तन की समाप्ति के उपरांत समिति के सदस्यों द्वारा मूर्ति विसर्जन व भंडारा का भी आयोजन किया गया. समिति के सदस्य मिथिलेश झा,केदार प्रसाद,माथुरी,प्रवीण झा,दीपक माथुरी,टींकू झा समेत कई लोगों ने बताया कि 72 घंटे की रामधुन यज्ञ का आयोजन किया गया था. जिसमें कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पश्चिम बंगाल के पंडितों द्वारा वेदोच्चारण के साथ रामायण पाठ भी कराया गया था. 72 घंटे रामधुन को सफल बनाने में स्थानीय कलाकारों के अलावे सरधोडीह, पैरामटिहाना, लखनकियारी, सलौनी के अलावा कई गांवों के गायक मंडली ने सराहनीय सहयोग दिया. तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनू झा, भगवान झा, भैयालाल माथुरी के अलावे स्थानीय पुरानी बाजार के दर्जनों उत्साही युवक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










